फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: पालिका ने हटवाया अतिक्रमण, 14 हजार वसूला जुर्माना

विज्ञापन
शहर के भगत सिंह रोड से अतिक्रमण हटवाते सीओ सिटी साथ में ईओ एवं सिटी मजिस्ट्रेट। स्रोत-सोशल मीडि
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। बुधवार को नगर पालिका की टीम ने भगत सिंह रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान अतिक्रमण कर नालों पर सामान रख बिक्री करने वाले छह दुकानदारों से 14 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। जबकि दो दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए। अभियान से दुकानदारों में बेचेनी पैदा हो गई। बृहस्पतिवार से विधिवत रूप से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा शुरू होने वाली है।
कांवड़ यात्रा के दौरान मार्ग में अतिक्रमण सबसे अधिक प्रभाव डालता है। अतिक्रमण हटाने के लिए पूर्व में कार्ययोजना बनाई गई, लेकिन अभियान नहीं चला। बुधवार को नगर पालिका ईओ डॉ.प्रज्ञा सिंह ने पुलिस को साथ लेकर शिव चौक से हनुमान चौक तक अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया।
उन्होंने बताया कि दुकानदारों ने सामान को सड़क तक फैला रखा था। जिससे फुटपाथ तक गायब मिला। पहले दिन दुकानदारों को चेतावनी देकर सड़क किनारे, फुटपाथ पर रखे सामान को उठवाकर अंदर कराया गया। छह दुकानदारों पर अतिक्रमण के चलते 14 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया है।
विज्ञापन

वहीं दो दुकानदारों ने विद्युत खंभों से आगे तक अपनी दुकान सजा रखी थी। जिन्हें नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा गया है। टीम ने हनुमान चौक तक कार्रवाई की है। बताया कि बृहस्पतिवार को भी इसी मार्ग और क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए टैक्स विभाग को जेसीबी, ट्रैक्टर-ट्राॅली साथ लेकर चलने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें