मुजफ्फरनगर। शहर में विभिन्न स्थानों पर जलनिकासी के लिए अलग-अलग कार्य कराए जाने को ऑफलाइन टेंडर आमंत्रित किए थे। अलग-अलग कार्यदायी संस्थाओं के नाम टेंडर छूट भी गए थे। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने निर्माण विभाग ने टेंडर निरस्त कर दिए। बरसात के दौरान शहर के विभिन्न स्थानों में जल निकासी की समस्या सामने आई थी। जिसके बाद नगर पालिका निर्माण विभाग ने अलग-अलग 12 स्थान पर निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने को बजट तैयार किया था। कार्य की आवश्यकता को देखते हुए ऑफलाइन टेंडर निकाले गए थे। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के निर्देश पर टेंडर निरस्त कर ऑनलाइन टेंडर आमंत्रित करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। निर्माण विभाग के सहायक अभियंता नेपाल सिंह ने बताया कि चेयरपर्सन के निर्देश पर ऑनलाइन टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि करीब 90 लाख के निर्माण और विकास कार्यों से संबंधित टेंडर फिर से निकाले जाएंगे। संवाद