फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीधी चुनौती दे गए बदमाश, पुलिस खंगालती रही सीसीटीवी

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारी अर्पित जग्गा से लूट का मामला
विज्ञापन

अंसारी रोड को माना जाता है अतिव्यस्त इलाका
घर के पास ही पीछा कर रहे थे बदमाश
मौका पाकर किया हमला और लूटपाट कर हुए फरार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। शहर के अति व्यस्त इलाके अंसारी रोड पर बदमाशों ने तीन लाख रुपये की लूट करके पुलिस को चुनौती दी है। चंद मिनटों में ही वारदात कर बदमाश रफूचक्कर हो गए और सीसीटीवी कैमरे ही खंगालती रही। इस वारदात से व्यापारियों में दहशत है। कहना है कि बदमाश अर्पित के घर से ही पीछे लगे थे। उधर, पुलिस का कहना है कि कई संदिग्धों को भी हिरासत में ले लिया, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
बदमाशों ने व्यापारी अर्पित जग्गा पर हमला करने के बाद लूटपाट को अंजाम दिया है। माना जा रहा है कि बदमाशों को इसी पूरी जानकारी थी कि व्यापारी अर्पित जग्गा अपने साथ मोटी रकम लेकर जा रहा है। उन्होंने घर से ही उसका पीछा किया और अंसारी रोड पर पहुंचते ही वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, दिनदहाड़े हुई इस लूटपाट से व्यापारियों में दहशत है। उन्होंने पुलिस की सुरक्षा प्रणाली पर रोष जताते हुए जल्द से जल्द खुलासे की मांग की है। शहर कोतवाली प्रभारी आनंद देव मिश्र ने बताया कि पुलिस को सीसीटीवी खंगालने के बाद कई महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे है। जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें