फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: राज्यमंत्री ने तीन गांव में किया सीसी सड़कों का उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
चरथावल/रोहाना कलां। पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप ने चरथावल विधानसभा में विभिन्न नवनिर्मित सीसी रोड का उद्घाटन किया। क्षेत्र में अपनी विधायक निधि से हुए कार्यों का लेखा-जोखा भी लोगों के सामने रखा। सिकंदरपुर, मथुरा और चौकड़ा में नवनिर्मित मार्ग का फीता काटकर शुभारंभ किया। भाजपा कार्यकर्ताओं की सभा में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने महापुरुषों के आदर्शों को जीवित रखने के लिए विधानसभा के विभिन्न प्रवेश द्वारों और चौराहों पर स्मृति गेट बनवाए हैं। विद्युतीकरण और 5.5 करोड़ रुपये के अन्य विकास कार्य क्षेत्र के सर्वांगीण विकास कराए गए। स्वच्छ पेयजल के लिए सार्वजनिक स्थानों पर वाटर कूलर की व्यवस्था की गई है। बिना किसी भेदभाव के हर समाज और हर वर्ग के विकास के लिए विधायक निधि का उपयोग किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें