संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर चौड़ी गली नई मंडी में प्रबंध समिति एवं ज्ञानोदय क्लब के सहयोग से चातुर्मास उपरांत छह दिगंबर साधुओं के महामिलन का भव्य कार्यक्रम हुआ।
कार्यक्रम में आचार्य मुनिश्री 108 ज्ञेय सागर जी महाराज ससंघ, मुनि श्री 108 शिवभूषण जी महाराज, मुनि श्री 108 मंगलानंद सागर जी महाराज, नवदीक्षित मुनि श्री 108 मंगल सागर जी महाराज ससंघ का विशेष आशीर्वाद सकल जैन समाज को मिला। 108 परिवारों के कलश द्वार से छह मुनिराजों का पादप्रक्षालण हुआ। मंदिर में भव्य प्रवेश के बाद, गुरू पूजा, चित्र अनावरण, दीप प्रज्वलन और मुनिराजों ने प्रवचन दिए। मंदिर कमेटी के अमित जैन, अशोक जैन, अभय जैन अतिथियों का अभिनंदन किया। संचालन रविंद्र जैन एवं पुनीत जैन ने किया। ज्ञानोदय क्लब के ऋषभ जैन, आशीष जैन, मनीष जैन, नीरज जैन, विप्लव जैन, रोहित जैन, प्रमोद जैन, मुदित जैन का सहयोग रहा।