छपार। गांव तेजलहेड़ा में बुधवार को न्याय पंचायत स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का उद्घाटन राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय की डॉक्टर मधुलता गौतम ने किया। 200 मीटर दौड़ में शिखा प्रथम और 400 मीटर में समीर प्रथम रहा। इसके अलावा लंबी कूद, ऊंची कूद, खो-खो, तश्तरी फेंक, गोला फेंक व कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर इंचार्ज अध्यापक प्रदीप कुमार, सुजाता सिंह ने खेल व्यवस्था को संभाला। अध्यक्षता प्रधानाध्यापक संजीव कुमार ने किया। खेलों में प्रतिभाग करने वाले विद्यालयों के अध्यापक निर्देश कुमार, राकिब हसन, वीरेंद्र सिंह, अजय, उम्मेद सिंह, प्रमोद, मनीषा, सुषमा जय गिरि, सुमित, फंसते, धीरेंद्र, अक्षय, वरुण वर्मा व कमल आदि का सहयोग रहा।