फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navratri 2022: पहले नवरात्र पर नई उम्मीद से खुला बाजार, व्यापारियों के चेहरे खिले, खूब हुआ कारोबार

Tue, 27 Sep 2022 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रथम नवरात्र के शुभ मुहूर्त पर गाड़ी की खरीदारी करते लोग। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र शुरू होते ही बाजार में फिर से रौनक लौटती नजर आई। ऑटोमोबाइल, सराफा बाजार, किराना, फल, कपड़ा बाजार में चहल-पहल दिखी। व्यापारियों के चेहरे खिले नजर आ रहे हैं। ऑटो मोबाइल क्षेत्र के लिए नवरात्र का पहला दिन बेहतर रहा।

विज्ञापन


शहर के मुख्य बाजार, भगत सिंह रोड, शिव चौक, एसडी मार्केट, झांसी रानी चौक सज गए हैं। कारोबारियों को आने वाले त्योहारी सीजन से बड़ी उम्मीद है। नवरात्र में मां दुर्गा के विशेष अनुष्ठान के लिए पूजा सामग्री खरीदने के लिए बाजारों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही।

व्रत में इस्तेमाल होने वाली खाद्य सामग्री भी लोग खरीद रहे हैं। व्रत में इस्तेमाल होने वाले कुट्टू के आटा, सामक के चावल, साबूदाना के पापड़, व्रत चिप्स, सेंधा नमक, व्रत वाली नमकीन आदि की ब्रिकी ज्यादा हुई है। किराना के दुकानदारों ने कहा कि इन दिनों उनकी अच्छी कमाई होती है। क्योंकि व्रत में इस्तेमाल होने वाले सामान लोग खरीदते हैं।
विज्ञापन


नवरात्र से पहले श्राद्ध होने के कारण ज्वैलरी और कपड़े आदि खरीदने के लिए लोग बाजार में नहीं पहुंच रहे थे। शारदीय नवरात्र शुरू होते ही ज्वैलरी शॉप और कपड़े की दुकानों पर भी भीड़ देखने को मिली। दुकानदारों का कहना है कि अधिकांश लोग श्राद्ध में ज्वैलरी और कपड़े खरीदने से परहेज करते है। नवरात्र में आभूषण खरीदना शुभ भी माना जाता है। इसलिए लोग सोने-चांदी के आभूषण की खरीदारी करने पहुंच रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Ankita Bhandari Murder: मेरठ की बहू ने उजागर किए पुलकित के कारनामे- रिजॉर्ट में लड़कियों से होती थी दरिंदगी

विज्ञापन

ऑटो मोबाइल कारोबारियों के खिले चेहरे
शारदीय नवरात्र ऑटो मोबाइल कारोबारियों के लिए खुशियां लेकर आए हैं। पहले दिन ही ऑटो मोबाइल कारोबारियों को अच्छा मुनाफा हुआ है। उनका कहना है कि कोरोना काल के बाद इस सीजन में उन्हें राहत मिलने की उम्मीद है। पहले ही दिन इसका अच्छा खासा रिजल्ट भी मिला है। अच्छी सेल और बुकिंग से उनकी उम्मीदें और ज्यादा बढ़ गई हैं।

नवरात्र के पहले दिन तहसील सदर में अपने मकान, दुकान, प्लॉट आदि का बैनामा कराने वालों की भी भारी भीड़ देखने को मिली। सब रजिस्ट्रार अनिरुद्ध कुमार यादव ने बताया कि नवरात्र के पहले दिन लगभग 70 बैनामे सदर तहसील में हुए हैं।

किसने क्या कहा
ऑटो मोबाइल एजेंसी संचालक अभिनव कुच्छल ने बताया कि पहले ही दिन अच्छी सेल हुई है। नवरात्र को शुभ मानते हुए लोगों ने अपने वाहनों की डिलीवरी ली है। ऑटो मोबाइल शोरूम संचालक जगमोहन गोयल ने बताया कि नवरात्र के पहले ही दिन नेक्सा की 30 और एरिना की 75 गाड़ियों को डिलीवर किया गया है। कई गाड़ियाें की बुकिंग भी की गई है।

इस बार उम्मीद है कि पहले से 30 प्रतिशत लाभ ऑटो मोबाइल इंडस्ट्री को होने वाला है। नवरात्र के मौके पर कंपनी ने कई नए मॉडल में निकाले हैं। कार एजेंसी संचालक प्रवीण कुमार जैन और श्रेय जैन ने बताया कि नवरात्र के पहले दिन 11 गाड़ियां बिकी हैं। कई गाड़ियों के लिए लोगों ने बुकिंग भी कराई है। उन्हें उम्मीद है कि दीपावली तक उन्हें अच्छा मुनाफा होने वाला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें