फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: कुरालसी प्रकरण ने तूल पकड़ा, अब संविदाकर्मियों ने दिया धरना

विज्ञापन
बुढ़ाना में धरने पर बैठे निविदा व संविदा कर्मचारी। स्रोत कर्मचारी
विज्ञापन
बुढ़ाना। क्षेत्र के कुरालसी और अन्य गांवों के प्रकरण को लेकर कर्मचारियों ने रालोद नेताओं और कार्यकर्ताओं पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा व संविदा कर्मचारी संघ के आह्वान पर कर्मचारियों ने एक्सईएन कार्यालय पर धरना दिया। अधिकारियों से समस्या के समाधान की मांग की।
विज्ञापन

कर्मचारी बुधवार को एक्सईएन कार्यालय पहुंचे और कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए। कर्मचारी संघ के डिविजन अध्यक्ष सोनू कुमार ने बताया कि छह अक्तूबर को राष्ट्रीय लोकदल के युवा जिलाध्यक्ष गज्जू पठान और रालोद नेता सुधीर भारतीय के साथ कार्यकर्ताओं ने धरना दिया था। आरोप है कि धरने के दौरान कार्यकर्ताओं ने बिजली कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार किया। बिना किसी गलती के अभद्र व्यवहार को लेकर कर्मचारियों में रोष है। कर्मचारियों का कहना है कि कोई भी संगठन उनके खिलाफ धरने पर बैठ जाता है। उनके साथ दुर्व्यवहार करता है। कोई भी अधिकारी उनके पक्ष की बात नही करता है।
एक्सईएन अजीत सिंह यादव के मौके पर न होने के कारण समस्या का समाधान नही हो सका। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक उनकी सुरक्षा और उनके साथ होने वाले दुर्व्यवहार के समाधान का कोई आश्वासन नहीं मिलता, उनका धरना जारी रहेगा। इस मौके पर कुलदीप, अरविंद कुमार, अंकित कुमार, कृष्णपाल, रोहित, रविंद्र, संदीप, पवन कुमार, राकेश कुमार, उमरदीन व दीपक सैनी उपस्थित है।
विज्ञापन

इस तरह तूल पकड़ गया प्रकरणकुरालसी गांव के मंदिर में मेले का आयोजन चल रहा था लेकिन इसी बीच ट्रांसफार्मर फुंक जाने से आपूर्ति बाधित हो गई। रालोद विधानमंडल दल के नेता राजपाल बालियान ने एक्सईएन को कॉल की। रालोद नेताओं का आरोप है कि अधिकारी ने समस्या का समाधान नहीं किया। सोमवार को रालोद नेता और कुरालसी के ग्रामीणों ने एक्सईएन कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया था। जनप्रतिनिधियों के साथ बदसलूकी करने वाले बिजली अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी। बुधवार को दूसरे पक्ष ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें