फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्लाह के घरों को नुकसान पहुंचाने वालों के घर खाक हो जाएंगे: मुफ्ती राशिद

विज्ञापन
अधिवेशन में बोलते दारुल उलूम के नायब मोहतमिम मौलाना मुफ्ती राशिद आजमी - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
देवबंद। इस्लामी शिक्षण संस्था दारुल उलूम के नायब मोहतमिम मौलाना मुफ्ती राशिद आजमी ने धार्मिक स्थलों को निशाना बनाने वालों को संदेश देते हुए कहा कि जो अल्लाह के घर को तोड़ने का मंसूबा रखता है अल्लाह उनके घरों को खाक कर देगा।
विज्ञापन

जमीयत उलमा-ए-हिंद के दो दिवसीय अधिवेशन के अंतिम चरण में मुफ्ती राशिद आजमी ने कहा कि जब देश पर अंग्रेजों का राज था तो उस समय लग रहा था कि अंग्रेज सभी इबादतगाहों को खत्म कर देंगे। उस वक्त अंग्रेज इबादतगाहों का कुछ नहीं बिगाड़ सके। अब भी धार्मिक स्थलों को नुकसान नहीं पहुंचाने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो लोग अल्लाह के घरों को नुकसान पहुंचाने की सोचते हैं तो उन्हें खत्म करने की सोच रखते हैं अल्लाह ऐसे लोगों के घरों को खाक कर देगा। मुफ्ती राशिद आजमी ने जमीयत की सेवाओं का बखान भी किया।
बांटने की साजिशों से बचकर रहें: सुफियान कासमी
देवबंद। जमीयत अधिवेशन में पहुंचे दूसरे बड़े दीनी इदारे दारुल उलूम वक्फ के मोहतमिम मौलाना सुफियान कासमी का मौलाना महमूद मदनी ने स्वागत किया। इस दौरान मंच से बोलते हुए मौलाना सुफियान कासमी ने जमीयत द्वारा किए गए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने मुल्क के वर्तमान हालात पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि आज सबसे ज्यादा जरूरत नफरत को खत्म कर आपसी भाईचारे को मजबूत करने की है। जिस तरह के हालात देश में बने हुए हैं। उससे किसी को लाभ होने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को चाहिए कि वह बांटने की साजिशों से बचकर रहें।

जमीयत के कार्यक्रम में विचार रखते दारुल उलूम वक्फ के मोहतमिम मौलाना सुफियान कासमी- फोटो : DEVBAND

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें