फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: परिवार के मुखिया की मौत, शादी की खुशी मातम में बदलीं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पुरकाजी। कस्बे में घर के मुखिया की अचानक मौत हो जाने से परिवार में छाई शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। शव सुपुर्द-ए-खाक करने के बाद देर शाम परिवार के आधा दर्जन लोगों ने जाकर निकाह की रस्म पूरी कराई।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला सरावज्ञान निवासी भैसों के व्यापारी 65 वर्षीय कल्लू के बेटे सद्दाम सलमानी की बारात शनिवार सवेरे दस बजे थानाभवन जानी थी। घर में खुशी का माहौल बना हुआ था। शनिवार करीब 5 बजे अचानक कल्लू की हार्ट अटैक से मौत हो गई, जिससे परिवार में शोक छा गया। दोपहर के वक्त शव को सुपुर्दे खाक कर दिया गया। दूल्हे के बड़े भाई आशु सलमानी ने बताया कि कई दिनों से घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। घर के सभी सदस्य शादी को लेकर बहुत खुश थे। घर में मेहमान भी आ गए थे। परिजनों ने बताया कि शनिवार शाम परिवार के आधा दर्जन लोग निकाह की रस्म पूरी करने के लिए थानाभवन गए हैं। परिवार के मुखिया की मौत से परिवार में शोक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें