फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: फेरी और सब्जी वालों ने खोली नफरत की दुकान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। दंगे का दंश झेल चुके जिले में कांवड़ यात्रा के दौरान फिर नफरत का जहर घोलने की कोशिश की गई। ककरौली का कबाड़ी मनशेर (45), सब्जी बेचने वाला नदीम (25) और फेरीवाला रहीस (35) व्हाट्सएप ग्रुप में नफरत की दुकान खोलकर बैठ गए। मुरादाबाद और बजरंग दल का नाम लिए जाने पर पुलिस सक्रिय हुई तो खेल खुल गया। आरोपियों के साथी सिर्फ पश्चिमी उत्तर प्रदेश में नहीं, बल्कि कईं राज्यों में फैले हुए हैं।
एसएसपी संजय वर्मा ने बताया कि आरोपी सोशल मीडिया के जरिए माहौल खराब कर रहे थे। ग्रुप के सदस्यों और तीनों आरोपियों से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। पुलिस टीम मुरादाबाद भेजी गई है। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों के साथी इस प्रकार का काम करने के लिए विभिन्न राज्यों में डेरा डाले हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम भेजी गई है।
अवैध क्रिया कलाप, देश विरोधी गतिविधि में संलिप्त होना और धार्मिक भावनाओं को भड़काने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। गैंगस्टर लगाने की तैयारी भी चल रही है। ककरौली के नदीम और रहीस ने कक्षा पांच तक की पढ़ाई की है, जबकि मनशेर कक्षा छह तक पढ़ा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें