फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: युवक की हरकत से बिगड़ी युवती की हालत, पीडि़त ने लिखा-यह मकान बिकाऊ

विज्ञापन
विज्ञापन
विरोध करने पर घर में घुसकर परिजनों से मारपीट करने का भी आरोप
विज्ञापन

पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान किया

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। एक तरफा प्यार करने वाले एक युवक ने ईद पर पड़ोसी युवती के घर खीर भिजवा दी। इसे खाते ही उसकी हालत बिगड़ गई। निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। विरोध करने पर आरोपी युवक ने घर में घुसकर युवती के परिजनों से मारपीट की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो मुख्य आरोपियों का गिरफ्तार कर लिया। उधर, पीड़ित परिवार ने अपने मकान पर लिख दिया कि यह मकान बिकाऊ हैं।
शहर कोतवाली के एक मोहल्ले में रहने वाला परिवार पड़ोस में रहने वाले आमिर सुहैल से परेशान हैं। युवक उनकी बेटी को परेशान करता हैं। पीड़ित पक्ष ने युवक के परिजनों से शिकायत की लेकिन वह नहीं माना। 23 अप्रैल को युवक ने युवती के घर ईद की खीर भेजी। इसे खाकर युवती की हालत बिगड़ गई। उसे उपचार के लिए भर्ती कराना पड़ा। इसके बाद आरोपी युवक ने युवती के भाई केे मोबाइल पर धमकी भरे मेसेज भेजे। युवती को किसी अन्य की न होने देने और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

24 अप्रैल को आरोपी युवक अपने भाई नवाजिश और दो अन्य साथियों के साथ युवती के घर में पहुंचा और उसकी भाभी व उसकी बहन से मारपीट की। घर का सामान तोड़ दिया। इससे पूरा परिवार दहशत में हैं। परिवार ने अपने मकान पर लिख दिया है कि यह मकान बिकाऊ हैं।
विज्ञापन


मुख्य आरोपी आमिर सुहेल व नवाजिश को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। ‘मकान बिकाऊ है’ लिखने के बारे में जानकारी होने से इनकार किया हैं। मामले की जानकारी कराई जा रही है। - आयुष विक्रम सिंह, सहायक पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें