फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। संधावली स्थित ईंट-भट्ठे पर काम करने वाली युवती ने बुधवार तड़के ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। युवती को मंगलवार रात प्रेमी से बात करते हुए उसके भाई ने डांट दिया था। इसे लेकर युवती के भाई की प्रेमी के परिजनों से कहासुनी भी हो गई थी। पुलिस ने भाई की तहरीर पर प्रेमी समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर प्रेमी के पिता को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

शामली जनपद के थानाभवन निवासी इंतजार परिवार के साथ गांव संधावली स्थित ईंट-भट्ठे पर काम करता है। भट्ठे पर ही शामली के कस्बा गढ़ीपुख्ता के गांव भाटू निवासी लेबर ठेकेदार जाकिर भी परिवार के साथ रहता है। ईंट-भट्ठे पर काम करते हुए इंतजार की बेटी नसरीन (18) और ठेकेदार जाकिर के बेटे साहिब के बीच प्रेम प्रसंग हो गया था। मंगलवार रात नसरीन अपने प्रेमी साहिब से बात कर रही थी, जिन्हें नसरीन के भाई साजिद ने देखकर उन दोनों को डांट लगा दी। इसके बाद साजिद शिकायत लेकर जाकिर के क्वार्टर पर जा पहुंचा, जहां उसकी जाकिर पक्ष से कहासुनी हो गई। भट्ठे के अन्य लोगों ने उनमें बीचबचाव करा दिया था। बुधवार तड़के करीब पांच बजे नसरीन क्वार्टर से निकलकर ईंट-भट्ठे से कुछ दूरी पर स्थित रेलवे ट्रैक पर पहुंची और मुजफ्फरनगर की ओर से आ रही एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूद गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर मंसूरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षत-विक्षत शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया।
युवती के भाई साजिद ने लेबर ठेकेदार जाकिर, उसके बेटे साहिब व शोएब के खिलाफ तहरीर दी। एसओ मनोज चाहल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर जाकिर को हिरासत में ले लिया गया है। अन्य दोनों आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें