फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीचरण छतरी का विधि-विधान से शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर। शांतिनाथ जिनालय में सकल जैन समाज द्वारा आचार्य ज्ञानसागर महाराज की श्रीचरण छतरी का मंत्रोच्चार के साथ शिलान्यास किया गया।
विज्ञापन

कस्बे के मंगलापुरी मंडी स्थित शांतिनाथ जिनालय में देवलोक गामी आचार्य ज्ञानसागर महाराज की श्रीचरण छतरी के निर्माण कार्य का शिलान्यास बरनावा जैन गुरुकुल से पधारे ब्रह्मचारी अतुल जैन के सान्निध्य में मंत्रोच्चार के साथ किया गया। ब्रह्मचारी अतुल जैन ने कहा कि कस्बे के सर्वसमाज के लोग आचार्यश्री से बेहद लगाव करते थे। आचार्यश्री के देवलोक गमन के बाद कस्बे में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में समाज के लोगों ने उनकी स्मृति में श्रीचरण छतरी बनवाने की घोषणा की थी, जिसका आज शिलान्यास किया गया है। सकल जैन समाज के संरक्षक बालेश जैन, सुंदरलाल जैन, राकेश चंद्र जैन, मदन जैन, सतीश चंद्र जैन, अरविंद जैन, प्रदीप जैन, ललित जैन, अमित जैन, उमंग जैन, अभिषेक जैन और आगम जैन आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें