फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई के नमूने लिए

Tue, 12 Aug 2025 12:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
मंसूरपुर में मिठाई के नमूने लेते अधिकारी-स्वयं - फोटो : बिंद्राबाजार में भारतीय जनता पार्टी की ओर से निकाली गई तिरंगा यात्रा। संवाद
विज्ञापन
मंसूरपुर। गांव सोंटा निवासी विरेश राठी ने विभाग को शिकायत करते हुए बताया कि आठ अगस्त की शाम उसने नेशनल हाईवे पर मंसूरपुर थाने से पहले मिठाई की प्रसिद्ध दुकान से छह किलो मिठाई खरीदी थी। नौ अगस्त की सुबह उसने अपने रिश्तेदारों को वह मिठाई बांट दी। जब सभी रिश्तेदारों ने मिठाई के डब्बे खोले तो मिठाई खराब अवस्था में मिली। शाम को जब उसने दुकानदार से मिठाई के बारे में शिकायत की तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। शिकायत पर सोमवार को खाद्य विभाग के क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार ने टीम के साथ दुकान पर पहुंचकर कर मिठाई के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें