फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: पालिका में 171 दिन चली अधिकार की लड़ाई, डेढ़ घंटे के लिए कुर्सी पाई

विज्ञापन
कार्यालय नगर पालिका। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
- अंजू अग्रवाल को हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी अधिकारों के लिए करना पड़ा संघर्ष
विज्ञापन

- शासन के तीन जनवरी के आदेश कार्यकाल पूरा होने से डेढ़ घंटा पहले मिले
- शुक्रवार से डीएम चंद्रभूषण सिंह के पास होंगे पालिका के वित्तीय अधिकार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। आखिरकार पिछले 171 दिन चली चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल के वित्तीय अधिकार की लड़ाई का पटाक्षेप हो गया। कार्यकाल के आखिरी दिन सिर्फ डेढ़ घंटे के लिए उन्हें अधिकार मिले। शाम पांच बजे उनका कार्यकाल समाप्त हो गया। उधर, शुक्रवार से डीएम चंद्रभूषण सिंह के पास वित्तीय अधिकार होंगे।
शासन ने चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल के वित्तीय अधिकार 19 जुलाई को सीज कर दिए थे। इसके बाद अग्रवाल ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। हाईकोर्ट इलाहाबाद ने 24 जनवरी को उन्हें बहाल कर दिया, लेकिन प्रशासन ने उन्हें चार्ज नहीं दिया था। इस पर अंजू अग्रवाल ने डीएम, कमिश्नर और शासन सभी को पत्र लिखा, लेकिन उन्हें वित्तीय अधिकार नहीं दिए गए थे। चेयरपर्सन के साथ प्रदेश में चार निकायों के चेयरमैन के अधिकार सीज हुए और चारों के अधिकार हाईकोर्ट ने बहाल कर दिए थे। इनमें से एक चेयरमैन ने उच्च न्यायालय में आदेश की अवमानना की याचिका कर दी।
विज्ञापन

इस पर न्यायालय ने शासन को फटकार लगाई तो तीन जनवरी को प्रदेश के चारों चेयरमैन को चार्ज देने के आदेश शासन ने कर दिए थे। ईओ नगर पालिका हेमराज को चार जनवरी को आदेश रिसीव करा दिए गए। प्रशासन ने हाईकोर्ट की सख्ती के बाद अंजू अग्रवाल को आदेश के 42 दिन बाद आदेश रिसीव कराए। चेयरमैन को 171 दिन की कानूनी लड़ाई के बाद तीन बजकर तीस मिनट पर अधिकार मिले। हालांकि उनका कार्यकाल पांच बजे समाप्त हो गया और उनके पास मात्र डेढ़ घंटे का ही कार्यकाल रहा।
अपने घर में ही रही चेयरपर्सन
डेढ़ घंटा का अधिकार मिला, लेकिन चेयरपर्सन अपने घर ही रही। ईओ पालिका हेमराज ने बताया कि उन्होंने चेयरमैन को चार्ज दिलाकर हाईकोर्ट और शासन के आदेश का पालन किया है।
मेरे पास 3:30 बजे आया आदेश: अंजू
चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने बताया कि मेरे पास दिन में 03:30 बजे डीएम का आदेश आया। कार्यभार देने के लिए मेरे हस्ताक्षर बैंक भेजे गए। ये सब योजनाबद्ध तरीके से हुआ। शहर की जनता के साथ इससे अच्छा मजाक कुछ नहीं हो सकता। पांच बजे मेरा कार्यकाल खत्म हो रहा है। यह चार्ज मात्र औपचारिकता कहा जा सकता है।
विज्ञापन

हमने कार्यभार दे दिया: ईओ
ईओ हेमराज ने बताया कि शासन के आदेश के बाद डीएम सीबी सिंह के निर्देश पर चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल को वित्तीय अधिकार दे दिए गए हैं। शुक्रवार को दस बजे डीएम को वित्तीय अधिकार पहुंच जाएंगे। हमने तो आदेश का पालन किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें