फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसीलदार के सामने परिवार सहित आत्मदाह की कोशिश

Thu, 25 May 2017 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
आत्मदाह की कोशिश करते किसान को रोकते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चकरोड के विवाद में इंसाफ नहीं मिलने से क्षुब्ध किसान ने परिवार सहित अपने ऊपर केरोसिन डालकर तहसीलदार के सामने ही आत्मदाह करने की कोशिश की। इस घटना से तहसीलदार और कर्मचारियों के हाथ-पांव फूल गए। तहसीलदार ने धक्कामुक्की कर किसान के हाथ से माचिस छीनकर उसे आत्मदाह करने से रोक लिया। किसान परिवार का गुस्सा देख तहसीलदार भी टीम के साथ खिसक लिए।       
विज्ञापन


थाना ककरौली क्षेत्र के गांव दरियाबाद निवासी सुभाष का चकरोड को लेकर गांव के ही ज्ञानसिंह के साथ एक वर्ष से विवाद चला आ रहा है। इसे लेकर सुभाष तहसील में अधिकारियों के साथ चक्कर काट रहा है। कुछ दिन पूर्व सुभाष की शिकायत का निस्तारण करने के लिए तहसील की राजस्व टीम मौके पर पहुंची थी। किसान सुभाष, जयपाल, अवेशपाल, सुरेशपाल, चंद्रपाल, राजकुमार, जगपाल व राजबीर का कहना है कि राजस्व टीम द्वारा भूमि की पैमाइश कर दी गई थी, लेकिन चकरोड सही नहीं निकाली गई।

बुधवार को तहसीलदार मनोज कुमार राजस्व टीम के साथ चकरोड की पैमाइश कराने पहुंचे। आरोप है कि इस दौरान तहसीलदार ने किसान सुभाष व उसके परिवार को धमकाते हुए जेल भिजवाने की धमकी दी। तहसीलदार के व्यवहार से क्षुब्ध होकर किसान ने परिवार सहित अपने ऊपर केरोसिन छिड़ककर आत्मदाह करने की कोशिश की। तहसीलदार ने किसान व उसके परिवार को आत्मदाह करने से रोकने के लिए धक्का-मुक्की कर माचिस छीन ली। किसान और उसके परिवार ने जमकर हंगामा किया। पीड़ित किसान ने इंसाफ नहीं मिलने पर तहसील में परिवार के साथ आत्मदाह करने की फिर से चेतावनी दी है।      
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें