फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुर्जर समाज के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान

विज्ञापन
शुकतीर्थ गुजर धर्मशाला में क्षेत्रीय पंचायत, गांव प्रधान एवं जिला पंचायत सदस्यों को सम्मानित कर - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
समाज में फैली कुरीतियों को दूर करना होगा
विज्ञापन

मोरना। शुकतीर्थ स्थित गुर्जर धर्मशाला में बुधवार को सम्मान कार्यक्रम का आयोजन कर समाज के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। समाज में फैली कुरीतियों को जड़ से उखाड़ फेंकने और आपसी मतभेदों को दरकिनार कर आगे बढ़ने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

शुकतीर्थ स्थित गुर्जर धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम शुकतीर्थ सभागार में मुख्य अतिथि भाजपा पश्चिम प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज पोसवाल ने कहा कि समाज की उन्नति चाहते हों तो हक के लिए संघर्ष करना होगा। युवा शक्ति को सही दिशा मिले तो सफलता हर हाल मेें मिलेगी। शिक्षा और समाज के लिए किया गया संघर्ष कभी निष्फल नहीं जाता। कार्यक्रम में रंडावली ग्राम प्रधान मेहराज सिंह, अंतवाड़ा प्रधान दिग्विजय, तुलसीपुर से शोबीर, धमात से सचिन, तेजलहेड़ा से राजकुमार, खिंदड़िया से अरविंद, सिकंदरपुर से मेनपाल, नंगला खेपड़ से अमरजीत, जड़वड़ से मामचंद, चिंदौड़ी से पुष्पेंद्र, सिलाजुड्डी से जितेंद्र, टिटौड़ा से ओमवीर को सम्मानित किया गया। इनके अलावा, सिकंदरपुर के बीडीसी सदस्य यशपाल सिंह, जिला पंचायत सदस्य भीष्म सिंह को भी सम्मानित किया गया। संचालन सतेंद्र आर्य व अध्यक्षता डॉ कलम सिंह ने की। भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजीव सिंह, अंकुर खटाना, मोहित मुखिया, जितेंद्र, अमित, अनमोल कपासिया, बबलू प्रधान, महकपाल प्रधान, संसार सिंह और डॉ. राजेंद्र सिंह आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें