फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने किया एलान, हक लेकर रहेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
08 विद्युत उपकेंद्रों और 98 बिजलीघरों पर ताले लटके रहे हड़ताल के कारण
विज्ञापन

1500 विद्युत कर्मी हड़ताल में शामिल रहे जिले के

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर जिले के विद्युत कर्मियों ने धरना-प्रदर्शन किया। हड़ताल से आठ विद्युत उपकेंद्रों और 98 बिजली घरों पर ताले लटके रहे। जिले के 1500 विद्युत कर्मी हड़ताल में शामिल रहे। कर्मचारियों ने कहा कि अपना हक लेकर रहेंगे।
नुमाइश बिजलीघर के परिसर में सुबह से ही विद्युत कर्मचारी एकत्र होने शुरू हो गए थे। दोपहर को जिले भर के विद्युत कर्मी अपने बिजलीघरों पर तालाबंदी कर यहां पहुंचे। कर्मचारी नेता मुकेश मुकीम, अंकित कुमार, निविदा संविदा कर्मचारी नेता सचिन ने कहा कि प्रदेश के ऊर्जा मंत्री कर्मचारियों की पीड़ा को नहीं समझ रहे हैं, बल्कि उन्हें डराने का प्रयास किया जा रहा है। कर्मचारियों को मजबूरी में हड़ताल पर जाना पड़ा है। सरकार को इनकी समस्याओं को समझना चाहिए।
विज्ञापन

संघर्ष समिति के आईपी सिंह, अतुल यादव, जगरोशन, कमल सिंह, गुलजार अहमद, मुकेश मुकीम, पवन शर्मा, अंकित सिंह, नितिन अरोडा, बीबी गुप्ता, आरएन त्यागी, यूसी वर्मा, रमजित सिंह, अफजाल, कृष्ण कुमार, मनीष गुप्ता, दीपक सैनी, गिरीश कुमार, अजयपाल आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन


ये विद्युत संगठन आंदोलन में शामिल
विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के धरने में पावर कार्पोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ, राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ, राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन, अभियंता संगठन आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें