फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: भगवान शनिदेव की शोभायात्रा पर बरसे फूल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शनिधाम मंदिर के 22वें वार्षिकोत्सव पर शोभायात्रा निकाली गई। भगवान शनिदेव की प्रतिमा को रथ पर विराजमान किया गया। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह फूलों की।
नई मंडी स्थित रामलीला मैदान में मंदिर समिति के संरक्षक अशोक तायल ने शोभायात्रा का शुभारंभ किया। भगवान गणेश जी और शिव शंकर भोलेनाथ की झांकी भी निकाली गई। भक्तों ने लगातार फूलों की वर्षा की। श्रद्धालुओं ने भजनों पर नृत्य भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रा बिंदल बाजार, वकील रोड, गऊशाला रोड, चौड़ी गली, भोपा पुल, टाउन हॉल रोड होते हुए शिव चौक, रूड़की रोड, नावल्टी चौक, मोतीमहल, सर्राफा बाजार, भगत सिंह रोड, हनुमान चौक, शामली रोड होते हुए चरथावल रोड स्थित शनिधाम मंदिर पर समाप्त हुई। इस मौके पर ललित मोहन शर्मा, नरेंद्र पंवार, मुकेश चौहान, शरद कपूर, लक्ष्मी नारायण शर्मा और विपिन ढींगरा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें