रामलीला मैदान में रावण की सेना की बीच हुआ युद्घ
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। देहात में दशहरे का त्योहार उत्साहपूर्वक मनाया गया। राम-रावण की सेना के बीच मैदान में युद्घ हुआ। भगवान श्रीराम का अग्निबाण से रावण और उसके दोनों भाइयों के पुतले जल गए।
खतौली में बड़ा बाजार स्थित ठाकुरद्वारा में रामलीला कमेटी की रामलीला के अंत में श्रीराम ने रावण, मेघनाथ, कुंभकरण के पुतलों का दहन किया। कमेटी अध्यक्ष गणेश शंकर पालिवाल ने बताया कि मथुरा वृंदावन से श्रीबाल हनुमान आदर्श रामलीला मंडल श्रीधाम से रामलीला के पात्र आए है। लखनलाल ने श्रीराम, शिव महाराज ने लक्ष्मण, पंडित लक्ष्मीनारायण ने हनुमान, पंडित सत्य नारायण ने रावण, धर्विंद्र ने सीता, सुंबर महाराज ने नारद का रोल प्ले किया। मंडली के अध्यक्ष पंडित दिनेश चंद्र शास्त्री है। उन्होंने बताया कि 31-31 फुट ऊंचे रावण, मेघनाथ, कुंभकर्ण के पुतले शशीकांत श्रीमाली ने बनाए। इस दौरान रामकुमार भटनागर, कुलवीर कर्णवाल, दुष्यंत अन्नू, अनोज श्रीवास्तव, वेदप्रकाश अग्रवाल, मास्टर तेजपाल शर्मा, अनिल त्यागी, ब्रजभूषण शर्मा, संजीव शर्मा आदि का सहयोग रहा।
चरथावल में शिव चौक से श्री रामलीला कमेटी के तत्वावधान में भगवान श्री राम और रावण की सेना बैंडबाजे के साथ मुजफ्फरनगर मार्ग स्थित रामलीला मैदान पहुंची। दोनों सेनाओं के बीच घंटों तक युद्ध हुआ। अंतत: रावण पराजित हुआ। कस्बे में इस बार एक कमेटी ने किरन फार्म हाउस में मंच पर रामलीला और दूसरी कमेटी ने शिव चौक पर प्रोजेक्टर के जरिए रामायण दिखाई। दोनों कमेटियों की तरफ से अलग-अलग पुतलों का दहन हुआ। आदेश गर्ग, मनीष गर्ग, श्रीराम गुप्ता, तरंग गर्ग, सदीप कंसल और दूसरी ओर अजय वर्मा, मनोज कंसल, अनुज गर्ग, मयंक कंसल मौजूद रहे।
पुरकाजी कस्बे और देहात क्षेत्र में दशहरा पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया। श्रीरामलीला कमेटी की ओर से शोभायात्रा निकाली गई। इसका शुभारंभ श्रीराम लीला मंचन स्थल सत्य विहार कालोनी से निर्दोष जैन और शरद कुमार ने किया। रामलीला के अंत में रावण, मेघनाद, कुंभकरण के पुतले को आग के हवाले कर दिया गया।
कस्बा छपार, महरायपुर, खामपुर में दस दिनों तक रामलीला का मंचन किया गया और दशहरे पर रावण ओर मेघनाथ के पुतलों का दहन किया गया। इस दौरान कमेटी के अध्यक्ष हरिओम त्यागी, संजय त्यागी, काका, मनोज, छपार में नंद किशोर गुप्ता, श्रवण गुप्ता, सोमपाल नायक, सौनाथ त्यागी विपिन गोयल, छत्रपाल त्यागी आदि मौजूद रहे।
भोपा में रामलीला मंचन के बाद रावण के पुतले का दहन किया गया। मुख्य अतिथि के रुप में डॉक्टर वीरपाल निर्वाल और जोगेंद्र वर्मा रहे। अनिल कांत शर्मा, प्रधान तरुण कुमार, अमरपाल सैनी, रामलीला के डायरेक्टर चुन्नू शर्मा, अंकित शर्मा, संजय प्रजापति, कुणाल वालिया, बिट्टू मास्टर, प्रमोद दीवान, सुरेश धीमान, आशीष, शिवा, शुभम, भोलू, योगेश, डॉ रूपेश, प्रदीप कुमार, सुनीत, गुणी राम आदि मौजूद रहे। भोपा स्थित विद्यालय में रावण का पुतला जलाया गया।
नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष ने चलाया तीर
बुढ़ाना में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र त्यागी ने तीर चलाकर रावण के पुतले को आग के हवाले किया। उन्होंने बुराई पर अच्छाई की जीत बताया। इस मौके पर रामलीला कमेटी के पदाधिकारी अप्पू जैन, प्रशांत, जीवन, चिंटू उर्फ आशीष, राजेश संगल और अभिषेक संगल आदि मौजूद रहे।
पूर्व विधायक रहे मुख्य अतिथि
शाहपुर कस्बे में पुतला दहन कार्यक्रम में पूर्व विधायक उमेश मलिक मुख्य अतिथि रहे। पैठ मैदान में श्री आदर्श रामलीला समिति के तत्वावधान में एक दिवसीय मेला आयोजित किया गया। दोपहर को प्रभु श्रीराम और रावण की सवारी मैदान पर पहुंची और रामलीला का मंचन किया गया। इसके बाद पुतला दहन किया गया इस दौरान समिति के मुख्य संरक्षक श्यामपाल सिंघल, प्रबंधक बालेश सिंघल, अध्यक्ष सुनील मित्तल , भंवरपाल कश्यप, मणिकांत मित्तल, राजकुमार कोरी, अनिल बंसल, पवन सक्सेना, प्रवेश अग्रवाल, मनोज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।