फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: तीर्थ के लिए खुलने लगे विकास के दरवाजे

Sun, 12 Nov 2023 12:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- शुकतीर्थ विकास परिषद के ऐलान से खुशी
विज्ञापन



मुजफ्फरनगर, मोरना/शुकतीर्थ। विकास की पहल का रंग पौराणिक शुकतीर्थ में दिखने लगा है। आगामी सालों में भागवत भूमि से जुड़े सांस्कृतिक महत्व के दृष्टिगत श्रद्धालुओं को धार्मिक नगरी में विकास के नए आयाम मिलेंगे। परिवहन सुविधाओं और यहां आने वाले मार्गों के सुधार की सबसे अधिक जरूरत है।
शुकतीर्थ विकास परिषद के गठन से तीर्थ नगरी के मंदिरों, शिवालयों और धाम में खुशियां है। मोरना सीएचसी से शुकतीर्थ तक सड़क और तीर्थ के अन्य मार्ग व्यवस्थित दिखने लगे हैं। फिलहाल गंगा घाट क्षेत्र में स्वच्छता दिख रही है। तीर्थ में आए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह खुद बता चुके है कि कई योजनाएं इसलिए लंबित है, क्योंकि शुकतीर्थ ग्राम पंचायत के पास पर्याप्त भूमि नहीं है। एसडीएम जानसठ ने सॉलिड वेस्ट प्लांट निर्माण हेतु भूमि की तलाश की, लेकिन सफल नहीं हो पाए। मुख्यमंत्री की इस योजना का बजट वापस हो गया।
विज्ञापन




शुकदेव आश्रम पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद कहते हैं कि अब नए सिरे से तीर्थ के विकास की योजनाएं बनेंगी और तीर्थ का भव्य धार्मिक स्वरूप सामने आएगा। सरकार जल्दी ही धार्मिक नगरी में पीएचसी एवं संस्कृत विद्यालय की स्थापना कर सकती है।
विज्ञापन

- कल्याणदेव मुख्यद्वार से तीर्थ की भव्यता हुई विराट

मोरना। तीर्थ में वीतराग स्वामी कल्याणदेव मुख्य द्वार करीब एक करोड़ के बजट में तैयार किया गया है, जिससे धार्मिक नगरी की भव्यता विराट हुई है। गंगा तट पर नक्षत्र वाटिका से आगे 2.50 करोड़ के पार्क से सुंदरीकरण हुआ। गंगा स्नान मेलों में आने वाले श्रद्धालु पार्क में आनंद की अनुभूति करते है। श्री गंगा सेवा समिति पर पार्क के रख-रखाव की जिम्मेदारी है। शुकदेव सेतु के बराबर में नया महिला घाट मौजूदा सरकार की देन है। इसके अलावा बड़े मेलों के दौरान सदुपयोग को चार नए आधुनिक शौचालय बनाए गए हैं। दो-तीन सड़कों से गंगा घाट मार्ग को जोड़ा गया है। उधर, केंद्र सरकार के पर्यटन बजट से गंगा किनारे बनाया गया भागवत कथा भवन श्रद्धालुओं के लिए उपयोगी बनेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें