फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: जनपद की जूनियर कबड्डी टीम प्रदेश स्तरीय चैंपियन बनी

विज्ञापन
जनपद की विजेता कबडडी टीम ट्रॉफी के साथ फोटो स्रोत सह सचिव
विज्ञापन
शाहपुर। जनपद मुजफ्फरनगर की टीम पुरुष जूनियर कबड्डी टीम प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के फाइनल में गौतमबुद्धनगर को पराजित कर चैंपियन बन गई। जनपद की टीम लगातार तीसरी बार प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में चैंपियन बनी है।
विज्ञापन

जिला ओलंपिक संघ के सह सचिव मास्टर रामपाल सिंह ने बताया कि जौनपुर के मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज में 49वीं जूनियर स्टेट कबड्डी चैंपियनशिप में मुजफ्फरनगर की टीम ने पूल के मैच जीतने के बाद क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
क्वार्टर फाइनल में टीम का मुकाबला बनारस के साथ हुआ, जिसमें मुजफ्फरनगर ने 23-19 से जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। यहां मुजफ्फरनगर की टीम ने बागपत को 27-4 से हराया तथा फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में गौतम बुद्ध नगर की टीम को एक तरफा हुए मैच में 45-32 से हराकर चैम्पियन बनी। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व 2023 में बनारस, 2024 में मेरठ के दबथुवा में आयोजित प्रतियोगिता में मुजफ्फरनगर की चैंपियन बनी थी। उन्होंने बताया कि जनपद की टीम में तीन खिलाड़ी निशांत रघुवंशी, अर्णव बालियान व प्रियांशु गांव सोरम निवासी हैं। टीम के कोच कमल कुमार व टीम मैनेजर शमशाद अली रहे। जिला ओलंपिक संघ के चेयरमैन अशोक बालियान व अध्यक्ष सत्येंद्र प्रधान के अलावा गांव प्रधान करणवीर सिंह, पूर्व प्रधान सुधीर चौधरी, बालेन्द्र खलीफा व विपिन बालियान आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें