फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले को नौ सुपर जोन और 80 सेक्टर में बांटा

विज्ञापन
विकास भवन सभागार में कावड़ यात्रा संबधी बैठक लेते मंडलायुक्त सहारनपुर मंडल एवं डीआईजी सहारनपुर - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा :
विज्ञापन

- 16 जोनल, 53 सब-जोनल मजिस्ट्रेट रहेंगे तैनात
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा के लिए जिले को नौ सुपर जोन में बांटा गया है। सहारनपुर मंडलायुक्त लोकेश एम ने कहा कि अधिकारी निगरानी रखें। सभी कार्य समय पर पूरे होने चाहिए।
सहारनपुर मंडलायुक्त लोकेश एम और डीआईजी सुधीर कुमार ने कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की। अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंन्द्र बहादुर सिंह ने व्यवस्थाओं की जानकारी प्रोजेक्टर के माध्यम से दी। कांवड़ यात्रा को कुल सात मार्गों में बांटा गया है। मंडलायुक्त ने लोक निर्माण विभाग एवं एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देश दिए कि तत्काल कार्य पूर्ण कर लिया जाए। रेलवे विभाग के अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि ओवरब्रिज के कार्यों को कांवड़ यात्रा आरंभ होने से पूर्व ही समाप्त कर लिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईजी ने कहा कि किसी भी दशा में सड़क पर शिविर का संचालन नहीं होना चाहिए। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने कहा कि यात्रा के लिए मुजफ्फरनगर में 9 सुपर जोन, 16 जोन, 53 सब जोन और 80 सेक्टर बनाए गए हैं। सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों को दिन-रात भ्रमण के निर्देश दिए गए हैं। मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया, अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट अनूप कुमार, एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय, एसपी देहात मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें