फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा विक्रेताओं की मांगें जायज

Wed, 17 Jan 2018 12:17 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
दवा विक्रेताओं के कार्यक्रम को संबोधित करते संगीत सोम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सरधना के विधायक संगीत सोम ने कहा कि डॉक्टर और भगवान के बीच में केमिस्ट ही है, जो जीवनदान देने का काम करता है। एसोसिएशन ने जो समस्याएं रखी हैं, वह सभी जायज हैं।
विज्ञापन


महावीर चौक स्थित एक बैंक्वटहाल में केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सरधना के विधायक संगीत सोम ने कहा कि एसोसिएशन ने जो समस्याएं रखी हैं, वह सभी जायज हैं। प्रदेश सरकार से वह 80 प्रतिशत समस्याओं का निराकरण करा देंगे।

बीजेपी की सरकारें समस्याएं पैदा करने के लिए नहीं, उनका समाधान करने के लिए हैं। दवा व्यापारियों से उन्होंने कहा कि यदि कोई अधिकारी उनसे रिश्वत मांगता है, तो उसके बारे में उन्हें बताएं, उसकी खाट खड़ी करने का काम वह स्वयं करेंगे। गुंडागर्दी करने वालों, रंगदारी मांगने वालों का इलाज सरकार कर रही है। केमिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश के चेयरमैन राणा चावला और प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सैनी ने केमिस्ट की समस्याओं से अवगत कराया।
विज्ञापन

विधायक का जिला केमिस्ट एसोसिएशन की ओर से अध्यक्ष सुभाष चौहान, चेयरमैन प्रमोद मित्तल, महामंत्री बिजेंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष सतीश तायल ने स्वागत किया। केमिस्ट ने मुख्य रूप से फार्मासिस्ट की अनिवार्यता को समाप्त करने की मांग रखी।

कप्तान सिंह और प्रवीण वाजपेयी कानपुर ने कहा कि सरकार को कोई रास्ता निकालना चाहिए। शामली जिलाध्यक्ष देवराज मलिक ने कहा कि दवाएं कर मुक्त होनी चाहिए। सम्मेलन में जनपद के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, शामली, बागपत, बिजनौर, सहारनपुर के पदाधिकारी भी शामिल रहे। अनिल त्यागी, कुलदीप शर्मा, मनोज गर्ग, मयंक बंसल, मंजूर आजम, मुकेश शर्मा, मुकेश सोम, नरेंद्र सैनी, रीतूराज ढींगरा, सुबोध जैन, दिव्य प्रताप, मनीष गर्ग, राहुल गोयल, विकासदीप, अभिषेक आदि रहे। 


कोई देश मुझे वीजा देेने को तैयार नहीं : संगीत  
मुजफ्फरनगर। मेरठ के सरधना से भाजपा विधायक संगीत सोम ने कहा कि मुजफ्फरनगर दंगे के बाद दुनिया का कोई देश मुझे वीजा देने के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर से उन्हें विशेष लगाव है। इसकी वजह से पूरी दुनिया में इतना चर्चाओं में आ गया हूं। दंगे के बाद से मैं कहीं विदेश यात्रा पर नहीं गया हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें