फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाग में युवक का शव मिलने से सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरापुर। रामराज क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक बाग में युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। शव की शनाख्त बहसूमा निवासी के रूप में हुई।
विज्ञापन

रामराज देहात क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक बाग में एक युवक का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। रामराज एसओ राजेंद्र गिरी ने बताया कि शव की पहचान बहसूमा निवासी महिला ने मौके पर पहुंचकर अपने पति संजय (40) पुत्र रामफल के रूप में की, जो सोमवार शाम से घर नहीं लौटा था। इसके बाद युवक के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया और शव लेकर बहसूमा लौट गए। एसओ का कहना है कि संभवत: युवक शराब पीने का आदी था। शराब के अत्यधिक नशे में बाग में गिर गया और रात भर खुले में पड़े रहने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें