फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका को मिला ओडीएफ-प्लस का दर्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
चार-पांच दिसंबर को आई टीम ने किया था नगर में सत्यापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। मुुजफ्फरनगर नगर पालिका को ओडीएफ-प्लस का दर्जा मिल गया है। चार-पांच दिसंबर को आई टीम में नगर में स्थित सामुदायिक एवं व्यक्तिगत शौचालयों का निरीक्षण किया था। टीम की रिपोर्ट के आधार पर ही मुजफ्फरनगर को ओडीएफ प्लस का दर्जा दिया गया है।
शहर को खुले में शौच से मुक्त करने के बाद ओडीएफ-प्लस के लिए कवायद शुरू हुई थी। इसके तहत नगर में स्थित सामुदायिक, व्यक्तिगत शौचालयों के अतिरिक्त स्कूलों में बने शौचालयों की साफ-सफाई, उनकी व्यवस्था आदि को दुरुस्त किया गया। चार एवं पांच दिसंबर को थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन के लिए यहां टीम आई थी। टीम ने जीआईसी मैदान, वकील रोड नई मंडी, शिव चौक मार्केट, कोर्ट परिसर एवं रेलवे स्टेशन स्थित सामुदायिक शौचालयों की जांच की और यहां पर साफ-सफाई के अतिरिक्त अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त पाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त नगर में स्थित कंपोजिट स्कूल, एसडी इंटर कॉलेज, सवेरा पब्लिक स्कूल, इस्लामिया इंटर कॉलेज में बने शौचालयों को भी साफ-सुथरा पाया। इसके आधार पर नगर पालिका को ओडीएफ-प्लस का दर्जा दिया गया है। ईओ विनय कुमार मणि त्रिपाठी ने बताया कि टीम ने व्यक्तिगत एवं सामुदायिक शौचालयों की विभिन्न बिंदुओं पर जांच की थी। टीम को सब कुछ ठीक मिला था। इसके आधार पर नगर पालिका को ओडीएफ-प्लस घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि यह जनपद की पहली नगर पालिका है जिसे ओडीएफ-प्लस का दर्जा मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें