बुढ़ाना। मृतक मोनू खटीक के आरोपियों के बारे में जानकारी लेते पूर्व केबिनेट मंत्री। स्रोत परिजन
- फोटो : पार्किंग के लिए तय किया गया स्थान।
बुढ़ाना। पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने कसबे में मोनू खटीक के आवास पर पहुंचकर परिवार की कुशलक्षेम पूछी। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार है, अपराधी अगर कब्र में भी होगा तो उसे वहां से भी निकलवाया जाएगा।
सोमवार को राणा ने परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने घटना पर गहरा खेद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कोई भी आरोपी नही बचेगा। पीड़ित परिवार को भरोसा दिया कि सरकार से मदद कराई जाएगी। हर संभव सहयोग किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार प्रत्येक वर्ग के लिए कार्य कर रही है। किसानों की समस्याओं का समाधान कराया जा रहा है। जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन ठाकुर रामनाथ सिंह मौजूद रहे।