फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू-मुस्लिम भाईचारे से मजबूत होगा देश : कुरैशी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदू-मुस्लिम भाईचारे से मजबूत होगा देश : कुरैशी
विज्ञापन

देवबंद। हिंदू-मुस्लिम भाईचारा समिति के कार्यक्रम में हिंदू-मुस्लिम एकता को मजबूत करने पर बल दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि हिंदू मुस्लिम भाईचारा मजबूत होगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को दुद्धा में कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष मो. सलीम कुरैशी व सरपरस्त हाजी शाहिद सुहेल ने कहा कि शहर में अच्छा माहौल बनाए रखना और सांप्रदायिक सौहार्द को मजबूत रखना सबकी जिम्मेदारी है। इस अवसर पर सर्वसम्मति से सेठ कुलदीप कुमार, अशोक कुमार गुप्ता, नसीम अंसारी एडवोकेट व मंसूर अनवर खान को मार्गदर्शक, पप्पू प्रधान ब्लॉक अध्यक्ष, अजय गांधी नगर प्रभारी, नीरज कंसल नगर उपाध्यक्ष, धर्मपाल सिंह संयुक्त मंत्री, ऋषि कपूर नगर युवा अध्यक्ष, रामगोपाल वर्मा नगर उपाध्यक्ष और शाबाश गौड नगर महामंत्री मनोनीत किए गए। इसके अलावा मांगेराम, हाजी चांद अंसारी, सोनू सिंघल, हाजी रेहान अंसारी, मो. शाहनवाज कुरैशी, मो. इमरान, गुलजार और सोनू शर्मा सदस्य मनोनीत किए गए हैं। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री विवेक तायल व अंसार मसूदी ने किया। इस मौके पर सलीम उस्मानी, अजय गर्ग, दीन मोहम्मद अंसारी, आशुतोष शर्मा, डा. जुबेर अंसारी, वजाहत अनवर, दिलशाद चार्ली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें