फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साजिश करने वाले समय आने पर पर्चा भरने की हिम्मत नहीं जुटा सकेंगे : मदन भैया

विज्ञापन
विज्ञापन
- खतौली उप चुनाव में सियासी बयानों से गरमाने लगा माहौल
विज्ञापन

- पूर्व विधायक मदन भैया ने भाजपा नेताओं पर किए तीखे हमले
फोटो समेत
खतौली (मुजफ्फरनगर)। उप चुनाव में सियासी बयानों से माहौल गरमाने लगा है। रालोद-सपा गठबंधन के प्रत्याशी पूर्व विधायक मदन भैया ने कहा कि समय आया तो हमारा नामांकन खारिज कराने की साजिश करने वाले समय पर पर्चा भरने की हिम्मत नहीं जुटा सकेंगे। राजनीति में प्रतिद्वंद्विता होनी चाहिए दुश्मनी नहीं। मेरे ऊपर मुकदमे गिना रहे भाजपा नेताओं पर मुकदमों की लंबी सूची है।
विज्ञापन

खतौली के जानसठ रोड पर गुर्जर समाज के चुनावी कार्यक्रम में पूर्व विधायक ने कहा कि उनका नामांकन खारिज कराने की साजिश रची गई। भाजपा ने दागी परिवार के उम्मीदवार को मैदान में उतारा है। मेरे ऊपर मुकदमों की फेहरिस्त वह नेता गिना रहे हैं, जिनके परिवारों पर अपहरण के मुकदमे हैं। हमारे भी भाजपा नेताओं से संबंध है, लेकिन भाजपा के वो लोग जिन्हें फ्री में मिल गया, वह जान लें कि उनकी पावर जाने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें