फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म पीड़िता की बिगड़ी हालत, मेरठ चल रहा उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र की दुष्कर्म पीड़िता आठ वर्षीय बच्ची की हालत बिगड़ गई है। उसे उपचार के लिए मेरठ के सरकारी अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने पीड़िता के कपड़े कब्जे में लिए है। साथ ही आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

शनिवार शाम के समय एक मोहल्ले में रहने वाला 20 वर्षीय युवक पड़ोस में रहने वाली आठ वर्षीय बच्ची को बहला फुसलाकर अपने घर ले गया था और उसके साथ दुष्कर्म किया था। बच्ची के शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को मेडिकल के लिए भेज दिया था। हालत में सुधार न होने पर रात में ही बच्ची को उपचार के लिए मेरठ रेफर किया गया था, जहां उसका उपचार चल रहा है। दो महिला पुलिसकर्मियों को भी देेखभाल के लिए लगाया गया हैं। उधर, शहर कोतवाली ने आरोपी युवक आरिज को रुड़की रोड स्थित रामपुरी गेट से पकड़ लिया। पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उसका चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें