फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारकीय हो गए सुभाषनगर रोड के हालात

विज्ञापन
सरवट फाटक पर जलभराव से गुजरती स्कूटी सवार। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
सुभाषनगर रोड के हालात बेहद खराब
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गांधी कॉलोनी की सरवट फाटक मुख्य रोड पर जल भराव के कारण सुभाषनगर के लोगों की मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को तालाब बन चुकी सड़क से होकर गुजरना पड़ता है। दुकानदारों का कारोबार प्रभावित हो रहा है, छात्र-छात्राओं को भी गंदे पानी से होकर रोजाना स्कूल जाना पड़ता है।
गांधी कॉलोनी की मुख्य सरवट फाटक रोड बेहद व्यस्त मार्ग है। आसपास कई स्कूल हैं, जिनमें पढ़ने वाले हजारों छात्र-छात्राओं का रोजाना आवागमन होता है। इस रोड के दोनों ओर बनी नालियां रेलवे लाइन के नाले में जाकर मिलती हैं। लेकिन नाला आगे बंद हो गया है। इसके चलते पूरी सड़क पर जलभराव रहता है। नालियां गंदगी से अटी पड़ी हैं। लोग एक वर्ष से भी ज्यादा समय से इस परेशानी से जूझ रहे हैं लेकिन समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

--
जलभराव की समस्या स्थायी हो गई है। नगर पालिका के अधिकारियों के साथ चेयरपर्सन और अन्य जनप्रतिनिधि भी मौके पर आकर स्थिति को देख चुके हैं लेकिन समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

- सनीत कुमार।
--
हर स्तर पर आवाज उठाई। मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी कई बार शिकायत की गई लेकिन नाला निर्माण प्रस्तावित बताकर शिकायत का निस्तारण कर दिया जाता है।
- आदिल।
-----
सड़क के दोनों ओर जो नालियां बनी हैं, उनका पानी आगे नहीं जाता। सड़क पर पानी भर जाने से आवागमन तो प्रभावित रहता ही है, व्यापार भी प्रभावित हो गया है।
- आशू।
--
नगर पालिका चेयरपर्सन और नगर विधायक को भी समस्या से अवगत करा चुके हैं। उन्होंने नाला निर्माण कराने का भरोसा दिया था लेकिन काम नहीं हुआ।
- मनोज गुप्ता।
--
-- जल निगम को कराना है नाले का निर्माण
- सरवट फाटक के पास जलभराव की समस्या के निदान के लिए नाले का निर्माण जल निगम को कराना है। पालिका की ओर से धनराशि दी जा चुकी है। निर्माण पूरा होने के बाद इस समस्या का समाधान हो जाएगा।
- अंजू अग्रवाल, चेयरपर्सन, नगर पालिका।
--

सरवट फाटक पर नाले के पानी से हुए जलभराव से परेशन लोग।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें