संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जनपद की 16 जर्जर सड़कों की मरम्मत पर 2.29 करोड़ रुपये खर्च होंगे। लोक निर्माण विभाग ने इसके टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है। टेंडर होते ही दो महीने के अंदर कार्य पूर्ण करना होगा।
जिन सड़कों की मरम्मत होनी है। उनमें जनता मार्ग से पिकी, देवला, बिजोपुरा और भोजपुर मार्ग, नौसेरा सिकंदरपुर, फैजाबाद, बादशाहीबाग मार्ग, बाबा लालदास के बाड़े को पांवधोई नदी के दूसरे छोर से जोड़ने वाले लघु सेतु तक पहुंच मार्ग शामिल है। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग कॉलोनी मार्ग, वीवीआईपी हैलीपैड़ पुलिस लाइन का पहुंच मार्ग, सहारनपुर-चिलकाना मार्ग से दाबकी गुर्जर मार्ग, रजबहा हौजखेड़ी मार्ग से आदमपुर तक, रजबहा हैजखेड़ी से भाऊपुर मार्ग और लंढौरा जुनारदार से मानकपुर मार्ग की भी मरम्मत होगी। वहीं, कैलाशपुर में देहरादून मार्ग से परागपुर मार्ग, भलस्वा इसापुर हसनपुर मार्ग, चिलकाना मार्ग से उसंड मार्ग, पुंडेन से भारापुर होते हुए धंधेड़ा मार्ग, पठेड़ से कोलकी मार्ग, मढकी से नैनगांव को होते हुए झबरेड़ा मार्ग शामिल हैं।
इन मार्गाें की मरम्मत पर कम से कम 2.90 लाख रुपये से अधिकतम 23.80 लाख रुपये तक खर्च होंगे। टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। दो महीने में सड़कों को गड्ढामुक्त किया जाना है। जिसके बाद संबंधित सड़कों से जुड़े गांवों के लोगों की राह आसान होगी।