फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: अभी नहीं उतरा टमाटर पर चढ़ा महंगाई का रंग

विज्ञापन
विज्ञापन
- बृहस्पतिवार को भी 120 रुपये किलो तक बिका टमाटर
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

मुजफ्फरनगर। नेपाल से टमाटर आयात कर राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारी संघ ने दाम 50 रुपये प्रति किलो बिक्री का दावा किया गया था। मगर, बृहस्पतिवार को हालात नहीं बदले। जिले में कहीं भी ग्राहकों को राहत मिलती नजर नहीं आई। बाजार में टमाटर के दाम 120 रुपये प्रति किलो तक रहे। दुकानदारों का कहना है कि उन्हें ही 50 रुपये प्रति किलो के हिसाब से टमाटर नहीं मिल रहे है तो वह कैसे इस दाम में बिक्री कर सकते है।

शहर के भगत सिंह रोड पर ठेले पर टमाटर बेच रहे मोहम्मद इमरान ने बताया कि वह कूकड़ा मंडी से टमाटर 68 रुपये प्रति किलो के हिसाब से खरीदकर लाए हैं और 80 रुपये प्रति किलो के हिसाब से टमाटर बेच रहे हैं। उन्हें ही सस्ते टमाटर नहीं मिले तो वह ग्राहकों को कैसे कम दाम में बेचें।
विज्ञापन

चरथावल में भी सरकार के घोषित भाव का कोई असर नहीं दिखा। थोक मंडी व्यापारी आलम ने बताया कि थोक रेट 80 रुपये किलो रहा। फुटकर भाव बाजार में 100-120 रुपये प्रति किलो रहा।
पुरकाजी सब्जी मंडी में भी टमाटर के दाम एक सौ रुपये प्रति किलो के हिसाब से ही मिले। सब्जी विक्रेता साजिद और तनवीर ने बताया कि अभी सब्जी मंडी में सरकारी टमाटर नहीं आया है।

मीरापुर स्थित सब्जी मंडी में टमाटर का मूल्य एक सौ रुपये है। मंडी में सब्जी आढ़ती रामकुमार सैनी ने बताया दाम की स्थिति में बदलावा नहीं हुआ है।
शाहपुर में सब्जी विक्रेता सागर व यासीन ने बताया कि 100 रुपये प्रति किलो की दर से टमाटर बिक रहा है। सब्जी मंडी से थोक में 80 रुपये प्रति किलो मिल रहा है। अभी सब्जी मंडी में सरकार द्वारा घोषित मूल्य का टमाटर नहीं आ पाया है।

रतनपुरी में सब्जी विक्रेता लाखन सिंह और सुनील ने बताया कि फुटकर में 100 से 110 रुपये प्रति किलो की दर से टमाटर बिक रहा है। सब्जी मंडी में टमाटर के भाव 80 रुपये प्रति किलो है। खतौली मंडी से लाकर गांव में सब्जी बेचनी पड़ती है। भाड़ा भी देना पड़ता है।
विज्ञापन


मंसूरपुर में सब्जी विक्रेता बहादुर सिंह सैनी का कहना है कि खतौली मंडी में टमाटर 80 रुपये किलो मिल रहा है। जिसे वह 100 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बेच रहे हैं। थोक मंडी में जैसे ही टमाटर के दाम सस्ते होंगे, वह खुद ही कम दामों में बिक्री करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें