- जगह-जगह यात्रा का किया गया अभिनंदन, राम के वेश में सजे बच्चे
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा पर शहर में विजय ध्वज यात्रा निकाली गई। रामवेश में बच्चे आकर्षण का केंद्र रहे। यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। फूलों की वर्षा और आतिशबाजी भी हुई।
हनुमान चौक पर केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान, राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, भाजपा नेता गौरव स्वरूप, उद्यमी भीमसेन कंसल और उद्यमी सतीश गोयल ने पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया। यात्रा भगत सिंह रोड, शिव चौक, झांसी की रानी, टाउन हॉल रोड, श्रीबालाजी चौक, भोपा पुल, नई मंडी, गऊशाला रोड, पीठ बाजार, चौड़ी गली, बड़ा डाकखाना से होते हुए श्रीगणपति खाटू श्याम मंदिर पर पहुंची। यात्रा पर फूलों की वर्षा की गई और जमकर आतिशबाजी हुई। बड़ी संख्या में राम भक्त भगवा झंडा लेकर शामिल हुए। अतिथियों ने पूरी यात्रा में पैदल चलकर जय श्रीराम के जयकारे लगाए।
जीसी पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बैंड की शानदार प्रस्तुति दी। यात्रा के समापन पर श्रीगणपति खाटू श्याम मंदिर पर भंडारा हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ उठाया। इस मौके पर अशोक गर्ग, अनिल गोयल, जेपी गोयल, कैलाश चंद ज्ञानी, सोमप्रकाश कुच्छल, रजत गोयल, अंबरीश सिंघल, नरेश अग्रवाल, बिजेंद्र कुमार, विकास अग्रवाल मौजूद रहे।