फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: शहर को मिला नया निरीक्षण भवन, राज्यमंत्री ने किया लोकार्पण

विज्ञापन
बाईपास पर म​खियाली के निकट गेस्ट हाउस के लोकार्पण कार्यक्रम में मौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने भोपा रोड मखियाली में करीब 2.11 करोड़ की लागत से तैयार कराए गए निरीक्षण भवन का लोकार्पण किया। निरीक्षण भवन का निर्माण प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग के तत्वावधान में कराया गया। वीवीआईपी और जनप्रतिनिधियों के ठहरने की बेहतर व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में फीता काटकर निरीक्षण भवन का लोकार्पण किया। नवनिर्मित निरीक्षण भवन में एक साथ आठ अतिथियों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। भवन में बैठक और कार्यक्रमों के लिए एक सभागार भी बनाया गया है। इसके अतिरिक्त चार कमरे भूतल पर और चार कमरे प्रथम तल पर बनाए गए हैं।
निरीक्षण भवन का निर्माण दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग और मुजफ्फरनगर-मोरना मार्ग के समीप हुआ है। इसके कारण प्रसिद्ध तीर्थस्थल शुकतीर्थ आने वाले वीवीआईपी, जनप्रतिनिधियों और अन्य विशिष्ट अतिथियों के लिए यहां ठहरना और आवागमन काफी सुविधाजनक रहेगा।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता अनिल राणा के अनुसार इस भवन के निर्माण पर 2.11 करोड़ रुपये की लागत आई है। उन्होंने बताया कि इस परियोजना की स्वीकृति के लिए राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और लोक निर्माण विभाग के मंत्री जितिन प्रसाद से भेंट कर विशेष प्रयास किए थे, जिसके बाद इस प्रस्ताव को मंजूरी मिली।
जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ.वीरपाल निर्वाल, चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.सुधीर सैनी, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, व्यापारी नेता संजय मित्तल, भाजपा नेता सुनील दर्शन, संजय गर्ग आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें