फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवबंद त्रिवेणी चीनी मिल की चिमनियों ने धुआं उगला

विज्ञापन
देवबंद त्रिवेणी चीनी मिल की चेन में गन्ना डालकर नवीन गन्ना पेराई सत्र का शुभारंभ कराते लोनिवि रा? - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
देवबंद। गांगनौली शुगर मिल के बाद देवबंद की त्रिवेणी शुगर मिल की चिमनियों ने मंगलवार से धुआं उगलना शुरू कर दिया। नवीन पेराई सत्र 2022-23 का शुभारंभ सर्वधर्म सभा, श्री अखंड पाठ साहिब और श्री रामायण पाठ के तारतम्य में हुआ।
विज्ञापन

पंडित सच्चिदानंद भट्ट एवं स्वामी शांतनु महाराज ने विधि विधान के साथ हवन पूजन संपन्न कराया। इसके बाद लोक निर्माण राज्यमंत्री बृजेश सिंह, अंतरराष्ट्रीय ध्यान योग गुरु स्वामी दीपांकर महाराज एवं यूनिट हेड पुष्कर मिश्र समेत अन्य अतिथियों ने नारियल तोड़कर मिल यार्ड की बड़ी व छोटी चेन में गन्ना डालकर पेराई सत्र का शुभारंभ किया। पेराई सत्र के शुभारंभ पर पहुंचे किसानों ने कई सालों से बंद पड़ी छोटी मिल (फ्लेटर टेंडम) को पुन: चलाने पर यूनिट हेड का आभार जताया। यूनिट हेड ने किसानों से साफ सुथरा, जड़, अगोला व पत्ती रहित ताजा गन्ना मिल को आपूर्ति करने का आह्वान किया। ताकि गतवर्ष की भांति इस वर्ष भी गन्ना मूल्य भुगतान में विलंब न हो। चीनी मिल में पहली गन्ना बोगी व ट्राली लेकर पहुंचे पहुंचे किसानों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन चौधरी राजपाल सिंह, श्याम कुमार रावत, श्यामवीर त्यागी, रणबीर सिंह, डॉ. राजकुमार रावत, ठा. रामभूल सिंह, अनिल प्रमुख, राजेंद्र चौधरी, बिजेंद्र सिंह, चौधरी प्रविंद्र सिंह, शिवराज सिंह रोड, यशवंत राणा, राकेश त्यागी, राधेश्याम वशिष्ठ, डीजीएम श्रीकांत पांडेय व राजीव त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें