खतौली। सभासदों द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर पालिका में दिए जा रहे धरने को पालिका चेयरमैन से वार्ता के बाद समाप्त कर दिया गया। मेला श्रावणी में अप्पूघर के टिकट निर्धारित किए जाने का आश्वासन दिया गया है।
मेला श्रावणी में अधिक टिकट रखकर आमजन की कमर तोड़ने का आरोप सभासदों ने लगाया। नाराज सभासदों ने पालिका परिसर में धरना दिया था। सोमवार को पालिका चेयरमैन हाजी शाहनवाज लालू सभासदों के बीच पहुंचे। उन्होंने सभासदों से वार्ता की। मेले में अप्पूघर में टिकट निर्धारित किए जाने पर सहमति बनी। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रमों को भी हरी झंडी दे दी गई। जिसके बाद सभासदों ने धरना समाप्त कर दिया।
वार्ता के दौरान अमित चौधरी, विकास कौशिक, कपिल मोतला, अमित त्यागी, अभिषेक, असद खान, सौरभ जैन, अजय भुर्जी, कमल गर्ग, संतोष गुर्जर, दानिश मिर्जा, आशीष, विशाल तोमर, विनोद, सुधीर, सोनू फरीदी मौजूद रहे।