रतनपुरी क्षेत्र में माइनर में गिरी डीसीएम गाड़ी।
- फोटो : KHATAULI
रतनपुरी। खतौली-बुढ़ाना मार्ग पर स्टेयरिंग की रॉड निकल जाने के कारण कंबल लेकर जा रहा डीसीएम गाड़ी अनियंत्रित होकर सठेड़ी माइनर में जा गिरी। जिसमें चालक घायल हो गया।
पुलिस के अनुसार अमरोहा निवासी चालक इम्तियाज अली पुत्र मोहम्मद कासिम डीसीएम में कंबल लेकर पानीपत से बिजनौर जा रहा था। शुक्रवार की देर रात करीब दो बजे जब वह रतनपुरी क्षेत्र में खतौली-बुढ़ाना मार्ग पर सठेड़ी स्थित माइनर के पास पहुंचा तो अचानक डीसीएम के स्टेयरिंग की रॉड निकल गई, जिसके कारण डीसीएम चालक इम्तियाज डीसीएम पर नियंत्रण खो बैठा और डीसीएम माइनर की पुलिया को तोड़ते हुए माइनर में जा गिरी, जिसमें चालक इम्तियाज अली घायल हो गया। गश्ती पुलिस ने चालक को डीसीएम से बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार के लिए भेजा। इसके बाद शनिवार को सुबह होने पर क्रेन की सहायता से माइनर में गिरी डीसीएम गाड़ी को बाहर निकाला गया। क्रेन द्वारा डीसीएम को बाहर निकालते समय कुछ समय के लिए खतौली- बुढ़ाना मार्ग पर यातायात बाधित हुआ। बाद में डीसीएम को बाहर निकालने के बाद ही यातायात सुचारु हो सका।