फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में जाम, सोल्जर्स बोर्ड के सामने कप्तान ने जाम खुलवाया  

Tue, 28 Feb 2017 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
शहर में लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर में सोमवार को हर ओर जाम ही जाम रहा। सोल्जर्स बोर्ड के सामने कप्तान जाम में फंस गए, तब उन्होंने अपनी कार से नीचे उतरकर स्वयं जाम खुलवाया। शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। पुलिस के चुनाव ड्यूटी में जाने के कारण शहर में लग रहे जाम से जनता और राहगीर हलकान हो रहे है। जाम के सबसे बड़े कारण ई-रिक्शा बन रही हैं, फिर भी इनके नियंत्रण के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है।
विज्ञापन


सोमवार को शहर में हर ओर जाम लगा। मीनाक्षी चौक, शिवचौक, नावल्टी चौक, अंसारी रोड, कोर्ट रोड, टाउन हाल रोड, रेलवे रोड, सोल्जर्स बोर्ड के सामने मालवीय चौक पर सबसे अधिक जाम लगा रहा। दुपहर 12 बजे एसएसपी बबलू कुमार पुलिस लाइंस से कचहरी स्थित अपने दफ्तर में जा रहे थे। मालवीय चौक और शहीद बचन सिंह चौक पर लगे भीषण जाम में कप्तान की गाड़ी फंस गई।

कप्तान के जाम में फंसने पर सिविल लाइन थाना प्रभारी नीरज सिंह पुलिस फोर्स को लेकर मौके पर पहुंचे, तब तक कप्तान साहब अपनी गाड़ी से उतरकर स्वयं यातायात नियंत्रण करने में जुट गए थे। वो काफी देर तक सोल्जर्स बोर्ड के सामने खड़े होकर यातायात सुचारु कराने में लगे रहे। करीब आधे घंटे बाद यातायात सुचारु होने और जाम खुलने पर वो दफ्तर की ओर रवाना हुए। उधर, दुपहर में स्कूलों की छुट्टी होने के बाद मीनाक्षी चौक, शिवचौक, झांसी रानी तिराहे पर जाम की स्थिति और विकट हो गई। स्कूली बच्चे भी काफी देर तक जाम में फंसे रहे।      
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें