फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में लगे कैमरे बताएंगे क्यों जाम हो जाता है शहर

विज्ञापन
पुलिस लाईन में वार्ता के दौरान मौजूद एसएसपी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जनपद पुलिस को हाइटेक करने के लिए पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने पहल की है। उन्होंने अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता कर बताया, कि जनपद पुलिस ने ब्लाकचेन टेक्नोलाजी से जुड़ कर इंडियन कंपनी फायर से करार किया है। जनपद में एक पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट से यातायात संचालन सहित कई प्रकार की परेेेशानियों को दूर करने की कोशिश की जाएगी। डाटा एकत्र किया जाएगा। शहर में 250 कैमरे लगें हैं, इनसे डाटा निकालकर जाम की वजह और समाधान निकाला जाएगा।
विज्ञापन

एसएसपी अभिषेक यादव ने जानकारी दी, कि जनपद पुलिस को हाइटेक करने के लिए फायर कंपनी व मुजफ्फरनगर पुलिस मिलकर काम करेगी। कंपनी को फिलहाल पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर जनपद की पुलिस का कुछ रिकॉर्ड व डाटा मुहैया कराया जाएगा। जनपद में यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए करीब 250 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है। इनके ऑनलाइन रिकॉर्ड से कंपनी पता लगाएगी, कि शहर में किस समय अधिक जाम के हालात बनते है। डाटा एकत्र कर व्यवस्था बनाई जाएगी।
पायलट प्रोजेक्ट का उद्देश्य पुलिस प्रक्रियाओं को पूरी तरह से पारदर्शिता व पब्लिक के प्रति जवाबदेह बनाना है। कंपनी द्वारा पुलिस का उपलब्ध डाटा इस्तेमाल करते हुए एविडेंस कलेक्शन का रिकॉर्ड रखा जाएगा। पुलिस कार्यवाही भी इसमें ऑटोमेटिक टाइम के साथ एकत्र होगी। इस कार्यवाही में किसी तरह की गड़बड़ी नहीं की जा सकेगी। कोई व्यक्ति अपनी शिकायत पर कार्रवाई के बारे में भी आनलाइन जानकारी कर सकेगा। सब सुविधाएं निशुल्क होगी। एसएसपी ने कहा कि प्रोजेक्ट से कई प्रकार का डाटा एकत्र कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें