फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: शाहपुर जा रही बस खेत में पलटी, यात्रियों में मची चीख पुकार

Mon, 03 Jul 2023 06:26 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- एक यात्री गंभीर रूप से हुआ घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर, भौराकलां। सोमवार दोपहर बाद दो दर्जन यात्रियों को लेकर भौराकलां से शाहपुर जा रही बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। इस दौरान यात्रियों में चीख पुकार मच गई। खेतों में काम कर रहे किसानों ने यात्रियों को बस से निकला। दुर्घटना में एक यात्री को गंभीर चोट आई है। उसे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
शामली से वाया भौराकलां होकर शाहपुर के लिए प्राइवेट बस चलतीं हैं। दोपहर बाद लगभग दो बजे एक बस दो दर्जन से अधिक यात्रियों को शाहपुर के लिए चली थी। जब यह बस भौराकलां में यात्रियों को उतार कर शाहपुर के लिए चली को रास्ते में गढ़ी नोआबाद के जंगल में सामने से आ रहे एक वाहन को बचाने के प्रयास में चालक अचानक संतुलन खो बैठा और बस सड़क किनारे खेत में पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस पलटने से यात्रियों में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास खेतों में काम करने वाले किसान व मजदूर मौके पर पहुंचे और उन्होंने यात्रियों को बस से निकाला। बस पलट जाने के कारण कई सवारियां घायल हो गईं। इनमें शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव आदमपुर निवासी प्रवेश पुत्र कबाड़ी गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रवेश को शाहपुर अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें