गंगनहर में महिला का शव तीसरे दिन भी नहीं मिला
रतनपुरी। गांव सठेड़ी गंगनहर में फुलत की गर्भवती महिला का शव ढूंढने को रविवार को तीसरे दिन मेरठ से पहुंची पीएसी के गोताखोरों की टीम भी विफल साबित हुई। रविवार को भी शव बरामद नहीं हो सका। थानाध्यक्ष राजेंद्र गिरि ने बताया कि बुधवार की रात्रि गांव फुलत निवासी कमल उर्फ जौनी पुत्र छोटन ने अपनी गर्भवती पत्नी नेहा की हत्या कर शव को नेशनल हाईवे पुल से सठेड़ी गंगनहर में फेंक दिया था। रतनपुरी पुलिस ने मेरठ से पीएसी के गोताखोरों की टीम एचसीपी यशपाल सिंह के निर्देशन में मोटरबोट के साथ रविवार को गंगनहर पर पहुंची। पीएसी के गोताखोरों ने मोटरबोट की सहायता से गंगनहर में शव की काफी तलाश की, लेकिन उन्हें भी कोई सफलता हाथ नहीं लग सकी।