फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: भोपा रोड पर पड़ा मिला शहर के दवा व्यवसायी का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर के प्रमुख दवा व्यवसायी संजीव शर्मा का शव भोपा रोड पर पड़ा मिला। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार देर शाम भोपा रोड पर ईवान हॉस्पिटल के पास शव पड़ा देखकर लोगों की भीड़ लग गई। राहगीरों ने पुलिस को जानकारी दी। नई मंडी पुलिस मौके पर पहुंची। शव के पास पड़े मोबाइल के माध्यम से परिजनों से बात की गई तो मृतक की शिनाख्त शहर के दवा विक्रेता आनंदपुरी निवासी संजीव शर्मा के रूप में हुई। परिजन मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। कुछ साल पहले तक संजीव शर्मा जिला परिषद के बीएसए कंपाउंड में फर्म चलाते थे, इसके बाद वह सदर बाजार में शिफ्ट हो गए। वह दवाईयों की कई बड़ी कंपनियों के वितरक थे। परिवार में मां, पत्नी और एक बेटी है। नई मंडी कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने पंचनामा भरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें