मुजफ्फरनगर शहर के प्रमुख दवा व्यवसायी संजीव शर्मा का शव भोपा रोड पर पड़ा मिला। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। अभी मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
बृहस्पतिवार देर शाम भोपा रोड पर ईवान हॉस्पिटल के पास शव पड़ा देखकर लोगों की भीड़ लग गई। इसके बाद राहगीरों ने पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद नई मंडी पुलिस मौके पर पहुंची।
वहीं शव के पास पड़े मोबाइल के माध्यम से परिजनों से बात की गई तो मृतक की शिनाख्त शहर के दवा विक्रेता आनंदपुरी निवासी संजीव शर्मा के रूप में हुई। जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे।
यह भी पढ़ें: जी-20 की अध्यक्षता का जश्न: लोगो के साथ सजा ऐतिहासिक चर्च, दिल छू लेंगी ये शानदार तस्वीरें