मुजफ्फरनगर। बदमाशों ने लगभग 40 वर्षीय एक युवक की हत्या कर शहर कोतवाली क्षेत्र में शामली मार्ग पर रेलवे पुल के पास फेंक दिया। युवक की रस्सी से गला घोंट कर हत्या की गई थी। पुलिस ने मौके से रस्सी भी बरामद की है।
शनिवार सुबह शहर कोतवाली की बुढ़ाना मोड चौकी पुलिस को युवक का शव सड़क किनारे घास में पड़े होेने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौका मुआयना किया। जांच पड़ताल करने पर पाया कि युवक के गले में रस्सी से गला घोंटने के निशान थे। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से युवक की पहचान कराने का प्रयास किया। युवक के बारे में कोई भी जानकारी नही मिल सकी। पुलिस ने शव को पहचान के लिए नियमानुसार 72 घंटे के लिए मोर्चरी में रखवाया है। शहर कोतवाली पुलिस ने बताया कि मृतक के फोटो आसपास के थानों व गांवों में परिचित लोगों को भेजे गए है।ो