फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलानी नदी में उफान से ग्रामीणों का सहारा बनी नाव

विज्ञापन
पुरकाजी खादर क्षेत्र की सोलानी नदी में बहता पानी - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
सोलानी नदी में उफान से ग्रामीणों का सहारा बनी नाव
विज्ञापन

पुरकाजी। खादर क्षेत्र की सोलानी नदी में पानी ज्यादा होने के कारण ग्रामीणों को पिछले करीब एक माह से नाव में बैठकर ही नदी पार करनी पड़ रही है। पानी के तेज बहाव से रास्तों की मिट्टी कट जाने से ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गत माह उत्तराखंड की पहाड़ियों से पुरकाजी के खादर क्षेत्र की सोलानी नदी में पानी छोड़ा गया था। पानी नदी से बाहर निकलकर जंगलों व रास्तों पर भर जाने से खादर क्षेत्र में बाढ़ के हालात बन गए थे। गांव रामनगर, रजकल्लापुर, रतनपुरी, नंगला आदि गांवों के ग्रामीणों का आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया था। सोलानी नदी में अभी भी अधिक पानी है। कुछ गांवों के रास्तों पर भी जलभराव है। ऐसे में ग्रामीणों को अभी तक भारी दिक्कतों का सामना कर नाव से ही बाहरी क्षेत्रों में आना जाना पड़ रहा है। इसके अलावा जंगलों में भी पानी भरा होने के कारण ग्रामीण खेतों व जंगलों में बमुश्किल पहुंच पा रहे हैं। सरदार कुलवंत सिंह विर्क, ज्ञानी जसविंदर सिंह, राजू प्रजापति, राजेंद्र पांचली, जबर सिंह, बिजेंद्र सिंह आदि ग्रामीणों का कहना है कि जंगलों से चारा नहीं आ पाने के कारण पशुओं के लिए चारे की विकट समस्या बनी हुई है। पशुओं को भूसा खिलाना पड़ रहा है। नाविक पहल सिंह ने बताया कि सोलानी नदी में अभी करीब सात फुट पानी है। जिसमें पैदल गुजरना संभव नहीं है। बाहरी क्षेत्रों व जंगलों में जाने वाले ग्रामीणों को नाव में बैठकर ही जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें