फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: आज मनाई जाएगी महाराजा अजमीढ़ देव की जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। ऑल इंडिया स्वर्णकार समाज एसोसिएशन की ओर से महाराजा अजमीढ़ देव की जयंती सोमवार को मनाई जाएगी। कार्यक्रम में हवन, भोजन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां शामिल होंगी। दक्षिणा कृष्णपुरी स्थित रामलीला स्थल के पास नंद किशोर पटवारी के निवास पर आयोजित होगा। सुबह आठ बजे हवन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी। देशभक्ति पूर्ण संगीत कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। स्वर्णकार समाज के विशिष्ट व्यक्तियों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया जाएगा। समाजसेवी डॉ. ओमपाल सिंह वर्मा, एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष नरेश कुमार वर्मा, जिला प्रभारी इंद्रजीत सिंह वर्मा और जिला मीडिया प्रभारी रवि वर्मा ने बताया कि तैयारियां पूरी हो गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें