फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतौली में तीन दुकानों के छज्जे गिरे

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली में तीन दुकानों के छज्जे गिरे
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। बरसात के चलते अशोका मार्केट में तीन दुकानों के आगे के छज्जे भरभराकर गिर गए। अचानक छज्जे गिरने से बाजार में अफरातफरी मच गई। गनीमत यह रही कि जिस समय छज्जे गिरे उस समय कोई वहां से कोई नहीं गुजर रहा था।
विज्ञापन

बारिश के लगातार होने के कारण नगर ही नहीं देहात क्षेत्रों में भी पुराने मकानों व दुकानों में पानी भर गए हैं। नगर में अशोका मार्केट नंबर चार में सोरभ सेठी की दुकानें है। जिनमें जैन मोबाइल, दीपक गारमेंट्स, बिजली की दुकानें खुली है। बुधवार दुपहर बरसात के चलते तीनों दुकानों के आगे पड़े छज्जे का कुछ मलबा गिर गया, जिसके गिरने के बाद दुकानदार सतर्क हो गए कि कोई भी अनहोनी हो सकती है। कुछ देर बाद ही अचानक भरभराकर तीनों दुकानों के आगे का छज्जा सड़क पर आ गिरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें