फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: खतौली की जनसभा में आज दमखम दिखाएगा गठबंधन

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली उप चुनाव :
विज्ञापन

- रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह, आसपा अध्यक्ष चंद्रशेखर आएंगे खतौली
- पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर भी शामिल होंगे जनसभा में
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। खतौली उप चुनाव में सपा-रालोद और आसपा गठबंधन शनिवार को अपनी ताकत दिखाएगा। खतौली के मंडी स्थल पर होने वाले जनसभा में रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह के अलावा आसपा अध्यक्ष चंद्रशेखर शामिल होंगे। गठबंधन ने जनसभा की दिनभर तैयारियां की।
रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक ने बताया कि सुबह 11 बजे से खतौली मंडी स्थल पर गठबंधन के प्रत्याशी पूर्व विधायक मदन भैया के समर्थन में जनसभा आयोजित की जाएगी। रालोद अध्यक्ष के अलावा आसपास अध्यक्ष चंद्रशेखर और पूर्व मंत्री कमाल अख्तर मुख्य वक्ता के तौर पर शामिल होंगे। गठबंधन के नेताओं ने खतौली विधानसभा क्षेत्रों में जनसंपर्क कर जनसभा की तैयारियां की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि जनसभा में खतौली विधानसभा क्षेत्र के मुद्दों, किसानों की समस्याओं, बेरोजगारी और महिला उत्पीड़न के मामलों को उठाया जाएगा। भाजपा सरकार लोगों को भ्रमित करने का कार्य कर रही है। जनता भाजपा की हकीकत समझ चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें